Jhalawar–Brijmohan Sharma
अकलेरा 04 अगस्त– स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर नगर पालिका सभागार में एक व्यापक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी बनवारी लाल बैरवा ने की।तहसीलदार तथा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पुखराज मीणा सहित बैठक में लेखाधिकारी, बिजली विभाग के प्रतिनिधि, पीएचडी जलदाय विभाग के अधिकारी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन तथा अन्य संबंधित संस्थाओं के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी बनवारी लाल बेरवा ने
बैठक के दौरान सदस्यों से समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने के संबंध में सुझाव मांगे गए और सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से पानी, बिजली और यातायात प्रवाह को सुचारु रखने के उपायों पर जोर दिया गया। बिजली विभाग को कार्यक्रम के दौरान किसी भी विद्युत आपूर्ति बाधा से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, जबकि जलदाय विभाग को समारोह स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पानी आपूर्ति की अलग-अलग व्यवस्था करने के लिए कहा गया।
यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा हुई। नगर प्रशासन तथा पुलिस विभाग को कार्यक्रम के दौरान यातायात नियंत्रण और अतिव्यस्त स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य व आपातकालीन सेवाओं की उपस्थिति बनाए रखने पर भी सहमति बनायी गयी।
स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए जाने वाले प्रतिभाओं के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रतिभागियों के नामांकन व चयन की प्रक्रिया पारदर्शी रखने तथा समयबद्ध दिशा-निर्देशों के साथ आवेदन आमंत्रित करने की व्यवस्था तय की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विभागों एवं संस्थाओं से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया गया।
