बृजमोहन शर्मा-जिला रिपोर्टर-झालावाड(राजस्थान)9024212167
राजस्थान के झालावाड में जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने संगठित अपराधों, सक्रीय व आदतन अपराधियों की अवैध गतिविधियों तथा अपराधों की रोकथाम हेतु जिले के हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर व सक्रीय अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर व सक्रीय अपराधियों के द्वारा आपराधिक गतिविधियों से कमाए धन से सृजित की गयी सम्पत्तियों की सूचना का भी संकलन किया जा रहा है साथ ही साथ इन आदतन अपराधियों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बनाये अवैध निर्माणों से संबंधित सूचनाओं को भी एकत्रित करवाया जा रहा है।
हिस्ट्रीशीटर अपराधी दीवान सिंह पुत्र श्री किशन सिंह उर्फ श्रीलाल गुर्जर निवासी साल्याखेडा थाना मनोहरथाना द्वारा ग्राम रवास्या थाना मनोहरथाना में करीब 22 बीघा बेशकीमती चरागाह भूमि पर कब्जा कर रखा था जिसे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा बुलडोजर एक्शन के माध्यम से अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। कार्यवाही के दौरान पुष्कर मित्तल उपखण्ड अधिकारी मनोहरथाना, माधोलाल वर्मा तहसीलदार मनोहरथाना, कैलाश चंद पुलिस उपाधीक्षक मनोहरथाना व महेन्द्र कुमार यादव थानाधिकारी मनोहरथाना सहित भारी संख्या में पुलिस बल मोजुद रहा।
ज्ञातव्य है कि यह आदतन अपराधी काफी लम्बे समय से अपराध जगत में सक्रीय है तथा भिन्न-भिन्न अपराधों के माध्यम लगातार धनार्जन करते हुए अवैध सम्पत्तियों का सृजन किया गया। हिस्ट्रीशीटर अपराधी दीवान सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कुल 14 प्रकरण दर्ज किये जा चुके है। दीवान सिंह के विरुद्ध प्रथम प्रकरण वर्ष 2017 में मारपीट का दर्ज किया गया था। वर्ष 2017 में चोरी का भी एक प्रकरण दर्ज किया गया। दीवान सिंह के विरुद्ध अब तक चोरी से संबंधित 04 दर्ज किये जा चुके है। साथ ही उक्त हिस्ट्रीशीटर व सक्रीय अपराधी के विरुद्ध छेडछाड के 02 प्रकरण तथा दुष्कर्म का 01 प्रकरण दर्ज है। दीवान सिंह के विरुद्ध 02 प्रकरण गैर इरादतन हत्या के दर्ज है।
दिनांक 03.04.2026 को दीवान सिंह मनोहरथाना के प्रतिष्ठित व्यापारी के यहां पर रंगदारी वसुल करने की नियत से पहुंचा और कहा कि यहां पर अपना व्यापार चलाना चाहते हो तो मुझे 10 लाख दो, मना करने पर साथियों के साथ मिलकर व्यापारी व उनके कर्मचारियों पर हमला करके 50 हजार रुपये लुटकर भाग गया था
जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की । इसी दौरान दीवान सिंह अपने साथियों के साथ आ रहा था जिसे रुकवाने की कोशिश की तो रुकने की बजाय सरकारी वाहन पर टक्कर मार दी तथा अपने साथियों साथ मिलकर पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में पुलिसकर्मी चोटिल हुए तथा दीवान सिंह को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया बाकि मौके से फरार हो गये थे।
