रिपोर्ट-बृजमोहन शर्मा- 8112265234
झालावाड/अकलेरा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अकलेरा थाना पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने मिलन ट्रेवल्स की बस की डिग्गी में छिपाकर ले जाया जा रहा 26 किलो 475 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम और थाना अकलेरा पुलिस की अहम भूमिका रही
कार्रवाई कैसे हुई
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत थानों पर विशेष टीमों का गठन किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा और पुलिस उप अधीक्षक वृत अकलेरा मनोज कुमार सोनी के निकट सुपरविजन में थाना अकलेरा पुलिस ने 03 अगस्त 2026 की शाम थाने के सामने वाहनों की चेकिंग शुरू की
चेकिंग के दौरान मिलन ट्रेवल्स की बस की डिग्गी की तलाशी ली गई, जिसमें छिपाकर रखा गया डोडा चूरा मिला। पुलिस ने मौके पर ही दो आरोपियों को हिरासत में लिया और मादक पदार्थ जब्त कर लिया
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भगवानसिंह पुत्र भारमल, जाति तंवर, उम्र 25 वर्ष, निवासी पाटड़ी, थाना घाटोली, और पनवास पुत्र रूघनाथ, जाति तंवर, उम्र 27 वर्ष, निवासी पाटड़ी, थाना घाटोली के रूप में हुई है
आगे की जांच
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब उनसे डोडा चूरा की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और आगे जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है
जिला पुलिस की अपील
जिला पुलिस ने कहा है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने इसे जिला स्पेशल टीम की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है
