Report -Brijmohan
झालावाड़ /अकलेरा।सोमवार को जिलेभर में मुसलाधार भारी बारिश के कारण अकलेरा मनोहरथाना उपखंड क्षैत्रो में जनजीवन प्रभावित हुआ।क्षैत्र के कई मार्ग अवरूद्द रहे।अमृतखेड़ी गांव के कुछ घरों में पानी भराया।पूर्व सरपंच अमृतखेड़ी कैलाश कारपेंटर ने बताया कि गांव में तेज हवा के साथ बारिश होने से खड़ी मक्का की फसल में नुकसान देखने को मिला है।
छापी बाँध में भारी पानी की आवक के कारण व खेलकोयरा नदी में भारी पानी की आवक से अमृतखेड़ी गांव के घरों में पानी आ गया,देखते ही देखते गांव में बाढ जैसे हालात बन गये।
नेवज नदी भी पूरे ऊफान पर रही नेवज नदी के पुल पर पानी का बहाव तेज होने पर चुरैलिया कामखेडा मार्ग अवरूद्द रहा।
मैठून गांव में भी सोमवार को हुई तेज बरसात और छापी डेम के सभी गेट खोलने के बाद गांव जलमग्न हो गया। गांव मे पानी घरो में घुस गया जिससे पशुओ का चारा घरो में रखा अनाज व सामान पानी में बह गया,बाढ जैसे हालात बन गये।अरनिया नदी भी पूरे ऊफान पर रही जिससे आस-पास के गांव जलमग्न हो गये।
