रिपोर्टर -बृजमोहन
झालावाड़, 17 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका आम चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले के समस्त नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया सोमवार को मिनी सचिवालय, झालावाड़ के सभागार में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न हुई।
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान के निर्देशों की अनुपालना में जिले के संबंधित नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से लॉटरी के माध्यम से सम्पन्न कराई गई। इस दौरान संबंधित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित पक्षों की उपस्थिति में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद् झालावाड़, नगर पालिका झालरापाटन, अकलेरा, पिड़ावा, भवानीमण्डी, डग, खानपुर व मनोहरथाना की वार्डवार एवं श्रेणीवार आरक्षण की कार्यवाही निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से की गई। लॉटरी के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित वार्डों का निर्धारण किया गया।
आरक्षण प्रक्रिया के दौरान उपस्थित उपस्थित जनप्रतिनिधियों को कार्यवाही की प्रक्रिया से अवगत कराया गया तथा नियमानुसार आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही भी पूर्ण की गई।
इस दौरान मनोहरथाना विधायक गोविन्द रानीपुरिया, डग विधायक कालूराम मेघवाल, खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्द्धन शर्मा, काग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अतिरिक्त जिला कलक्टर कमल सिंह यादव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भू दयाल मीणा आदि उपस्थित रहे।
लॉटरी की स्थिति इस प्रकार है –
नगर परिषद झालावाड
इसमें नगर परिषद झालावाड़ के लिए वार्ड संख्या 3, 5, 6, 7, 11, 13, 15, 18, 22, 29, 30, 31, 34, 36, 37, 39, 44, 45 सामान्य श्रेणी में, वार्ड संख्या 9, 10, 16, 19, 25, 28, 35, 40 सामान्य महिला श्रेणी में, वार्ड संख्या 20, 27, 32, 41, 43 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या 2, 38, 42 अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या 23 अनुसूचित जन जाति के लिए, वार्ड संख्या 24 अनुसूचित जन जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 4, 12, 14, 17, 26, 33 ओबीसी के लिए तथा वार्ड संख्या 1, 8, 21 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
नगर पालिका झालरापाटन
इसमें नगर पालिका झालरापाटन के लिए वार्ड संख्या 2, 6, 7, 8, 12, 15, 16, 17, 19, 22, 23, 24, 28, 33 सामान्य श्रेणी में, वार्ड संख्या 3, 9, 13, 20, 21, 26, 34 सामान्य महिला श्रेणी में, वार्ड संख्या 4, 30, 32 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या 25, 31, अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या 1 अनुसूचित जन जाति के लिए, वार्ड संख्या 35 अनुसूचित जन जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या 5, 10, 11, 14, 18, ओबीसी के लिए तथा वार्ड संख्या 27, 29 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
नगर पालिका भवानीमण्डी
इसमें नगर पालिका भवानीमंडी के लिए वार्ड संख्या 1, 2, 9, 16, 18, 21, 23, 26, 30, 31, 33, 35, 36, 37, 38, 39 सामान्य श्रेणी में, वार्ड संख्या 6, 10, 13, 20, 25, 27, 28, 40 सामान्य महिला श्रेणी में, वार्ड संख्या 4, 5, 17, 24, 32 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या 3, 15, अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या 22 अनुसूचित जन जाति के लिए, वार्ड संख्या 7, 12, 14, 19, 29 ओबीसी के लिए तथा वार्ड संख्या 8, 11, 34 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
नगर पालिका डग
इसमें नगर पालिका डग के लिए वार्ड संख्या 1, 3, 4, 8, 9, 10, 11, 16, सामान्य श्रेणी में, वार्ड संख्या 6, 12, 17 सामान्य महिला श्रेणी में, वार्ड संख्या 2, 19, 20 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या 5, 18 अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या 13, 14, 15 ओबीसी के लिए तथा वार्ड संख्या 7 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
नगर पालिका मनोहरथाना
इसमें नगर पालिका मनोहरथाना के लिए वार्ड संख्या 2, 3, 4, 7, 10, 12, 18, 20 सामान्य श्रेणी में, वार्ड संख्या 5, 8, 9, 13 सामान्य महिला श्रेणी में, वार्ड संख्या 6, 15, 17 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या 14 अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या 1, 11, 19 ओबीसी के लिए तथा वार्ड संख्या 16 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
नगर पालिका अकलेरा
इसमें नगर पालिका अकलेरा के लिए वार्ड संख्या 3, 10, 14, 15, 16, 18, 21, 23, 25, 26, 27, 33, 34 सामान्य श्रेणी में, वार्ड संख्या 4, 5, 11, 12, 17, 24, 35 सामान्य महिला श्रेणी में, वार्ड संख्या 1, 19, 22, 28, 32 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या 2, 7, 13 अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या 6, 9 अनुसूचित जन जाति के लिए, वार्ड संख्या 8 अनुसूचित जन जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 20, 29, 30 ओबीसी के लिए तथा वार्ड संख्या 31 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
नगर पालिका खानपुर
इसमें नगर पालिका खानपुर के लिए वार्ड संख्या 4, 5, 7, 12, 14, 15, 18, 21, 22, 23 सामान्य श्रेणी में, वार्ड संख्या 1, 3, 13, 19, 20 सामान्य महिला श्रेणी में, वार्ड संख्या 10, 11, 24 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या 25 अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या 2 अनुसूचित जन जाति के लिए, वार्ड संख्या 8, 9, 17 ओबीसी के लिए तथा वार्ड संख्या 6, 16 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
नगर पालिका पिड़ावा
इसमें नगर पालिका पिड़ावा के लिए वार्ड संख्या 1, 2, 4, 6, 8, 11, 12, 13, 14, 16, सामान्य श्रेणी में, वार्ड संख्या 3, 7, 9, 10, 20 सामान्य महिला श्रेणी में, वार्ड संख्या 5 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या 17, 18, 19 ओबीसी के लिए तथा वार्ड संख्या 15 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
