झालावाड़/अकलेरा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक अकलेरा प्रखंड के सालपूरा रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख मोहन मालव उपस्थित रहे, जबकि संचालन जिला मंत्री राधेश्याम वैष्णव ने किया।बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। मोहन मालव ने बताया कि धर्म रक्षा निधि अभियान 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा। साथ ही गीता जयंती, शौर्य दिवस एवं 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक धर्म रक्षा दिवस प्रत्येक कार्यकारिणी स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाने की बात भी कही।संगठन की ओर से जिला एवं प्रखंड स्तर पर “रामायण जानो प्रतियोगिता” आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह प्रतियोगिता सरकारी एवं निजी स्कूलों में आयोजित होगी, जिसकी परीक्षा 22 दिसंबर को रखी जाएगी।बैठक के दौरान खानपुर प्रखंड की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें रामहेतार नागर को प्रखंड अध्यक्ष एवं वीरेंद्र गुर्जर को प्रखंड मंत्री नियुक्त किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला सह मंत्री कालूलाल मीणा, जिला संयोजक सचिन कश्यप, सह संयोजक राकेश मेहता, समरसता प्रमुख राधाकृष्ण, सत्संग प्रमुख सीताराम लोधा, विभाग संयोजिका दुर्गा वाहिनी शोभा पारेता, जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी नीतू सैनी तथा सातों प्रखंडों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट — बृजमोहन शर्मा 
