झालावाड़ 28 नवम्बर। जिला प्रषासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, झालावाड़़ के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झालावाड़ में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया गया जिसमें लगभग 1055 बेरोजगार आशार्थियों ने भाग लिया।
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला कलक्टर ने युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने एवं निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं को जिले के अधिक से अधिक युवाओं का रोजगार के लिए चयनित करने हेतु प्रेरित किया।
जिला रोजगार अधिकारी अंकुर शर्मा ने बताया कि शिविर में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नून हॉस्पिटल भवानीमंडी, स्वतंत्र माइक्रो फिन लि. कोटा, ग्रो फास्ट ऑर्गेनिक डायमण्ड, प्रा.लि. भोपाल, राजस्थान टेक्स टाइल मिल्स, भवानीमण्डी, एस.आई.एस रिक्योरिटी जयपुर, परिधि फाउण्डेशन, टीवीएस ग्रुप, चेतन्य माइक्रो फाइनेंस, भुमि टेक केयर, लीड सिक्योरिटी, जयपुर, श्रीराम लाइफ इश्योरंेस, अक्षय पात्र जयपुर, भाटिया एण्ड कम्पनी, झालावाड़, ऑल इण्डिया जॉब्स कोटा, एम.आर.एफ. टायर जयपुर, एस.बी.आई. लाइफ इश्योरेंस झालावाड़, एवं एच.डी.एफ.सी.लाइफ इश्योरेंस झालावाड द्वारा टेक्नीशियन, रिलेशनशिप ऑफिसर, ऑपरेटर, स्टोर असिस्टेंट, स्टोर असिस्टेंट, फील्ड ऑफिसर, मशीन ऑपरेटर, ग्रुप. लीडर, कस्टमर रिलेशन एक्जीक्यूटीव, सेल्स एक्जेक्यूटीव, लाइफ मित्रा, सिक्योरिटी गार्ड, हेल्पर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आदि पदों पर भर्ती की गई।
शिविर में रोजगार के लिये कुल 480 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया जबकि राजस्थान आजीविका विकास निगम द्वारा संचालित प्रशिक्षण संस्थानों, प्रथम एजूकेशन फाउण्डेशन, उदयपुर, पी.एन.बी. आरसेटी झालरापाटन, ने रोजगार परक प्रशिक्षण के लिये 124 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम लि. झालावाड़ ने कुल 20 आशार्थियों को स्व-रोजगार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर मंे 22 संस्थानों ने भाग लिया। शिविर में प्रिसिंपल, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण, संस्थान, झालावाड, राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित एवं विकास लि. झालावाड से ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
