झालावाड़, 5 जनवरी 2026: पुलिस थाना अकलेरा की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक, एक मोटरसाइकिल और 1 लाख 70 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए। आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में मादक तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन और वृत्ताधिकारी बृजेश कुमार के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी धर्माराम के नेतृत्व वाली टीम ने सोमवार
को कृषि उपज मंडी अकलेरा के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल और उसके पास खड़े व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी में 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन और नकदी जब्त कर ली गई।गिरफ्तार आरोपी: मुकेश कुमार (35 वर्ष) पुत्र रोडूलाल मेघवाल, निवासी दुर्जनपुरा थाना घाटोली, हाल मारूति नगर अकलेरा।पुलिस टीम: थानाधिकारी धर्माराम, हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह (114), कांस्टेबल लालाराम (1110), जसकरण (935), पवन कुमार (1169) और चालक दयालचंद (66)।अनुसंधान जारी है, और पुलिस ने अन्य तस्करों पर नकेल कसने का संकल्प जताया है।
रिपोर्टर – बृजमोहन शर्मा
