झालावाड़, 12 जनवरी 2026: मकर संक्रांति के उत्सव में पतंगबाजी की धूम के बीच जिला पुलिस ने चाइनीज मांझे के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 14 जनवरी को देशभर में मनाए जाने वाले इस पर्व पर लोग धातुओं के मिश्रण से बने चाइनीज मांझे या प्लास्टिक-नायलॉन मांझे का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बेहद खतरनाक हैं।यह मांझा धारदार और बिजली का अच्छा चालक होने से दुपहिया वाहन चालकों, पशुओं व पक्षियों को गंभीर चोट पहुंचा सकता है। वाहन चालकों के गले कटने या पक्षियों के मरने की घटनाएं आम हो जाती हैं। साथ ही, बिजली के तारों से टकराने पर उड़ाने वाले को भी खतरा हो सकता है और बिजली सप्लाई बाधित हो सकती है।प्रतिबंध के आदेश जारी
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश से 12 से 31 जनवरी तक धातु, नायलॉन, प्लास्टिक या टॉक्सिक मटेरियल (जैसे आयरन पाउडर) वाले मांझे का उपयोग व बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है।पुलिस की भावुक अपील
एसपी ने आमजन से अपील की, “पर्व की खुशी में किसी की जान न जाए। चाइनीज मांझे का बहिष्कार करें, सुबह 6-8 बजे और शाम 5-7 बजे पतंगबाजी न करें। दुपहिया चालकों व जीव-जंतुओं की रक्षा का संकल्प लें।”जिला पुलिस ऐसी मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। गोपनीय सूचना के लिए मोबाइल नंबर 8764517201 पर संपर्क करें। सूचक की पहचान पूरी गोपनीयता से रखी जाएगी।
