झालावाड़ /अकलेरा। 
पूर्व विधायक कैलाश मीणा का जन्मदिन कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र और जिले में धूमधाम से मनाया गया। दिनभर बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा और कई सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें रक्तदान, फल वितरण और वृक्षारोपण प्रमुख रहे।
सुबह पूर्व विधायक कैलाश मीणा श्री कामखेड़ा बालाजी धाम पहुँचे और बालाजी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। ट्रस्ट के सदस्यों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।
भोपाळ नाका स्थित कार्यालय पर सुबह से ही जिले भर के कार्यकर्ता और शुभचिंतक बधाइयों के लिए पहुंचने लगे, जिससे वहाँ एक समय जाम की स्थिति बन गई। प्रदेशस्तरीय और स्थानीय नेता भी दूरभाष पर बधाई देते रहे। इस अवसर पर नरेश जैन (रायपुर), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामबिलास मीणा थमारी, पारस जैन, जगदीश, चौथमल, कैलाश अमृतखेड़ी, श्याम खटाना, सरपंच बालचंद पाटीदार, लियाकत अली, पूर्व प्रधान भवानी सिंह, सरपंच जितेंद्र लोधा, कमलेश, प्रेम सुमन, सरपंच नवल, रघुनंदन गुप्ता, पवन मीणा, हाजी नियाज़ सहित हजारों समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीणा धर्मशाला पर भी कई समाजिक गणमान्य समाजजन उपस्थित हुए। मीणा समाज के अध्यक्ष बबलू, पूर्व अध्यक्ष गंगाराम, बंशीलाल, ओमप्रकाश हणोती, रामदयाल, नवल, मांगीलाल, शंकर लाल, बलराम, कँवरलाल, रमेश भेरू लाल, मैनेजर राजेंद्र पंचोला, कृष्णगोपाल, दानमल, लक्ष्मीनारायण, जुगराज, छोटू लाल एवं अन्य लोगों ने पुष्पमाला पहना कर केक काटकर शुभकामनाएँ दीं।
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. गिर्राज मीणा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सरकारी अस्पताल में फल व बिस्किट वितरित किए और वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इसके तहत अमृतखेड़ी स्थित श्री भूमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के लगभग पचास पौधे लगाए गए और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी ली गई। इस कार्यक्रम में डॉ. गिर्राज के साथ जगदीश बना, पारस जैन, पूर्व अध्यक्ष रामबिलास, कैलाश अमृतखेड़ी, नवल, दौलतराम, राजेंद्र, नमन सुराना, मोहन तंवर, शाहिद, सुरेश, गौरव, हेमराज, मनीष, कमलेश, महेंद्र, हरिओम, दयाराम, युवराज, चिंटू, अंकेश, बबलू व रामसिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उसी दिन झालावाड़ स्थित श्री नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में पूर्व विधायक कैलाश मीणा के पचासवे जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिबिर का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा और शुभकामनाएं देते लोग लगातार भोपाळ नाका कार्यालय पहुँचते रहे।
