झालावाड़/अकलेरा। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति के बारां विभाग के तरुणी विभाग ने सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम महाविद्यालयों, विद्यालयों, शाखा स्थलों पर और ऑनलाइन माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।बारां विभाग के कुल 25 स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम में 3,014 साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सहभागियों ने कुल 15,070 सूर्य नमस्कार पूरे किए। इसमें अकलेरा, बारां, अंता, भवानी मंडी, आसनावर, घड़ावली, ताखा, मानपुरा, हरनावदा, छीपाबरोद, छबड़ा, मुसई, खानपुर आदि स्थान शामिल रहे।विभाग तरुणी प्रमुख यंशिका मेवाड़ा ने बताया, “योग के माध्यम से युवाओं में शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक सशक्तिकरण करना तथा स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र और विचारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था। इससे स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवा वर्ग का निर्माण होगा।”कार्यक्रम को सफल बनाने में तरुणी विभाग और बारां विभाग की सभी सेविका बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी स्थानों पर युवाओं का जोश देखने लायक था।
