झालावाड़, 13 जनवरी। घुमन्तु समुदाय (विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धधुमन्तु) के विकास हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, घुमन्तु जाति पहचान पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड इत्यादि जारी करने हेतु विभुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु सहायता शिविर 15 से 30 जनवरी, 2026 तक जिले की समस्त पंचायत समितियों तथा जिले के समस्त नगरीय निकाय क्षेत्रों में शिविर प्रातः 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव ने बताया कि उक्त शिविर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं ताकि घुमन्तु समुदाय के लोगों को उनके आवश्यक दस्तावेज़ सुलभता से प्राप्त हो सकें और उनका सामाजिक व विकासात्मक स्तर बढ़ सके।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत समिति मनोहरथाना में 15 जनवरी को, अकलेरा में 16 को, खानपुर में 19 को, बकानी में 20 को, झालरापाटन में 21 को, पिड़ावा मुख्यालय सुनेल में 22 को, भवानीमण्डी में 23 को व पंचायत समिति डग में 27 जनवरी को शिविर का आयोजन किया जाएगा।
वही शहरी क्षेत्र नगर पालिका मनोहरथाना में 15 जनवरी को, नगर पालिका अकलेरा में 16 व 17 जनवरी को, नगर पालिका खानपुर में 19 को, नगर पालिका झालरापाटन में 21 को, नगर पालिका पिड़ावा में 22 जनवरी को, नगर पालिका भवानीमण्डी में 23 जनवरी को, नगर पालिका डग में 27 को तथा नगर परिषद् झालावाड़ में 28 व 29 जनवरी को शिविर का आयोजन होगा।
