झालावाड़, 13 जनवरी। कोटा संभाग (कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़) के समस्त पेंशनर्स का जीवित प्रमाण-पत्र अपडेट किया जाना है। इस हेतु वित्त (पेंशन) विभाग द्वारा 31 जनवरी, 2026 तक अवधि बढ़ाई गयी है। जिन भी पेंशनर्स का जीवित प्रमाण-पत्र अपडेट नहीं हुआ है, वे उक्त अवधि तक अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोष कार्यालय अथवा क्षेत्रीय पेंशन कार्यालय कोटा अथवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अतिरिक्त किसी भी राजकीय कर्मचारी की एस.एस.ओ. आई.डी. के माध्यम से अपडेशन करवा लेवें, ताकि आगामी माह में पेंशनर्स को पेंशन बंद होने की समस्या का सामना न करना पड़े।
इसके अतिरिक्त पेंशनर अपना जन्मतिथि एवं अन्य पेंशन संबंधी आवेदन क्षेत्रीय पेंशन कार्यालय में प्रेषित करते समय अपना सही पता एवं मोबाइल नंबर अंकित करें, ताकि पत्र भारतीय डाक व्यवस्था द्वारा सही स्थान पर पहुंचाया जा सके।
