जनमत हलचल ब्यूरो
झालावाड़/
अकलेरा, 4 फरवरी। अधिशासी अभियंता पंकज सक्सेना के निर्देश पर बिजली विभाग की टीमों ने बुधवार दोपहर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया। सहायक अभियंता देवेंद्र गोदारा के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में ग्रामीण इलाकों पर फोकस किया गया।विभाग को लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिन पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जेईएन सोनू कुमार मीना और जेईएन श्याम सुंदर सैनी की अगुवाई वाली टीमों ने अकलेरा ग्रामीण क्षेत्र में कई जगहों पर छापे मारे।अभियान के दौरान ग्राम मोड़ी में 11 केवी थनावद फीडर पर जीआई तार के जंफर डालकर अवैध बिजली कनेक्शन लिया जा रहा था, जिसे पुलिस की मदद से मौके पर जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है कि बिजली चोरी पकड़े जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। विभाग ने आमजन से अपील की है कि ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें और जिम्मेदार नागरिक बनकर सहयोग करें।
