झालावाड़ 28 नवम्बर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जिले की तहसील पचपहाड, गंगधार, पिडावा, झालरापाटन व खानपुर में उचित मूल्य की नवसृजित दुकानों के आवंटन हेतु प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। जिसके तहत इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है।
जिला रसद अधिकारी देवराज रवि ने बताया कि जिले की तहसील पचपहाड ग्रामीण की गुढा प्रथम व भवानीमण्डी शहर की वार्ड नंबर 18 (महिला आरक्षित), गंगधार ग्रामीण की रनायरा प्रथम, पिडावा ग्रामीण की रामपुरिया द्वितीय, झालरापाटन शहर की वार्ड नंबर 17 (महिला आरक्षित) व झालावाड शहर की वार्ड नंबर 06, 08 व 25, खानपुर शहर की वार्ड नंबर 03 व ग्रामीण की मउबोरदा द्वितीय (महिला आरक्षित) व दहीखेडा द्वितीय की, कुल 11 दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र जिला रसद अधिकारी कार्यालय से सशुल्क 100 के पोस्टल आर्डर जमा करवायें जाकर 28 नवम्बर 2025 से 12 दिसम्बर 2025 तक (कार्यालय समय में) प्राप्त किये जाकर 12 दिसम्बर 2025 तक ही (कार्यालय समय में) निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला रसद अधिकारी कार्यालय, झालावाड में जमा करवाये जा सकेगें।
उक्त दुकानों पर चयन हेतु आवेदक को निम्न योग्यता पूर्ण करनी होगी –
* आवेदक उसी पंचायत क्षेत्र का निवासी होना एवं शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए।
* स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण, स्नातक उत्तीर्ण पात्र आवेदन प्राप्त नही होने पर 12वीं उत्तीर्ण पर विचार किया जा सकता है।
* दिनांक 12.12.2025 को आयु 21 वर्ष पूर्ण एवं 45 वर्ष से अधिक नही होना चाहिए।
* आरएससीआईटी व आरकेसील अथवा समकक्ष मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थान से कम्प्यूटर प्रमाण पत्र चयन होने पर 08 माह के अन्दर आरएससीआईटी उर्तीण करना अनिवार्य।
* तहसीलदार द्वारा जारी 01 लाख रूपये का हैसियत प्रमाण पत्र आवश्यक है।
उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के दिशा-निर्देशों में वर्णित चयन प्रक्रियानुसार कार्यवाही की जानी है। जिसे विभागीय वैबसाईट food.rajasthan.gov.in जिला कलक्टर की वेबसाईट http://jhalawar.rajasthan.gov.
