Jhalawar/अकलेरा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की अकलेरा महाविद्यालय इकाई ने महाविद्यालय के लिए सरकार द्वारा आवंटित भूमि पर चल रहे अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग को लेकर कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।एबीवीपी की महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने बताया कि सरकार के द्वारा आवंटित भूमि के कागजात सार्वजनिक होने के बाद भी प्रशासन इस अतिक्रमण को हटाने में लापरवाही बरत रहा है। इस कारण महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्य में व्यापक देरी हो रही है, जिससे छात्रों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।जिला संयोजक रवि मेघवाल ने प्रशासन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यदि प्रशासन जल्द अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं करता है, तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आंदोलन के दौरान उत्पन्न किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।प्रदर्शन में नगर मंत्री कूलदीप लववंशी, सह मंत्री सचिन कुमार के साथ-साथ हितेश खाती, रोहित, आयुश विवेक, प्रियंका मेघवाल, निकीता मेघवाल, पिंकी कुमारी सहित अनेक छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट – बृजमोहन शर्मा 
