झालावाड़/अकलेरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अकलेरा इकाई ने स्थानीय महाविद्यालय की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के विरोध में सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।नगर मंत्री कुलदीप लववंशी ने बताया कि महाविद्यालय की भूमि का शिलान्यास काफी समय पहले हो चुका है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण कॉलेज की भूमि पर लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।जिला संयोजक रवि मेघवाल ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया और निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया, तो एबीवीपी जिलेभर में उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।विरोध प्रदर्शन में जिला समिति सदस्य रवि यादव, नगर सह मंत्री सचिन कुमार, शिवनंदन गुर्जर, हरिओम किराड़, नगर कार्यालय मंत्री अरुण कुमार, इकाई अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, सचिव हितेश गौड़, अरविन्द मेहर, राजू गोस्वामी, अंकित वैष्णव, दीपू बैरवा, आशु जोगी, हरीश शर्मा, इशिका, निशा सुमन, सलोनी, तमन्ना सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट – बृजमोहन 
